Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बारात आने से पहले छह बच्चों के बाप के साथ फरार हुई दुल्हन, मचा हड़कंप

बारात आने से पहले छह बच्चों के बाप के साथ फरार हुई दुल्हन, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश। रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले दुल्हन 6 बच्चों के पिता संग फरार हो गई। मामले की शिकायत लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिजन थाना पहुंचे।

जानकारी के अनुसार रीवा शहर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जहां शादी की तारीख तय हो चुकी थी। शादी से जुड़ी हुई तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन तभी खबर आई तिलक समारोह के एक दिन पहले ही दुल्हन लापता हो गई। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जो युवक हमारी लड़की को भगाकर ले गया है, वह पहले से शादीशुदा है और इतना ही नहीं वह तो 6 बच्चों का पिता है।

घटना के बाद जहां एक तरफ दूल्हे के परिजन के यहां मायूसी छा गई वही दूसरी तरफ दूल्हा सहित युवती के परिजन, थाने के चक्कर लगा रहे है, और जिस 6 बच्चों के बाप के साथ युवती फरार हुई है, उसकी पत्नी और बच्चे भी थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ इरशाद की पत्नी का कहना है कि वह घर से 40 हजार रुपए लेकर भागा है युवक और युवती अलग अलग धर्म के हैं। दोनों को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply