Friday , March 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / थराली में बड़ा हादसा…प्राणमती नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा नगर पंचायत कर्मी, मौत

थराली में बड़ा हादसा…प्राणमती नदी पर बनी ट्रॉली से नीचे गिरा नगर पंचायत कर्मी, मौत

चमोली। उत्तराखंड के थराली में एक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मैनुअल ट्रॉली से नदी पार करने का प्रयास करते समय नगर पंचायत कर्मी की गिरकर मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह विनोद सिंह गांव से बाजार जा रहा था। नदी पार करने के लिए उसने ट्राली का इस्तेमाल किया। लेकिन इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। विनोद का पैर ट्रॉली में फंस गया और वो नीचे गिर गया। आस-पास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। विनोद नगर पंचायत थराली में बहुउद्देशीय कर्मचारी के रूप में तैनात था। उसकी मौत से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज थराली के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ सीएचसी थराली में जमकर हंगामा किया।

बता दें कि प्राणमति नदी पर बना पुल पिछले साल बह गया था। जिसके बाद ग्रामीणों की आवाजही के लिए यहां अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन एक महीने पहले हुई बारिश में नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां पर ट्रॉली लगाई। दो दिन पहले ही यहां पर ट्रॉली लगाई गई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …