देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक देर रात बारिश का दौर चलने से गर्मी से राहत मिली है। उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी जिसका सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। 21 अप्रैल से मौसम थोड़ा राहत देगा। 21 अप्रैल को सिर्फ 3 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 17 अप्रैल को राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी। 18, 19 और 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड के 5 बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान 34° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है. रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 23° सेल्सियस है। काशीपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस है।हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस है।