Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोदी कैबिनेट से निशंक समेत अब तक 11 मंत्रियों की छुट्टी

मोदी कैबिनेट से निशंक समेत अब तक 11 मंत्रियों की छुट्टी

नई दिल्ली। आज बुधवार को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। आज 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। इधर कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस्तीफा दे दिया है।
इनसे पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्यमंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सभी को मिलाकर कुल 11 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।
मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने नए मंत्रियों को आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में उपस्थित रहने को कहा गया है। कैबिनेट विस्तार में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं। इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। शपथ के लिए राष्ट्रपति भवन से शाम 6 बजे का निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं के प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply