Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी : जॉर्ज एवरेस्ट में जल्द शुरू होगी हेली सेवा

मसूरी : जॉर्ज एवरेस्ट में जल्द शुरू होगी हेली सेवा

मसूरी। यहां ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट पर विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एडिशनल पर्यटन सचिव सी रविशंकर ने राजास एयरपोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट में शुरू होने वाली हेली सेवा को लेकर ट्रायल का निरीक्षण किया।
इस दौरान देहरादून से हेलीकॉप्टर को जॉर्ज एवरेस्ट पर लैंड किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जॉर्ज एवरेस्ट में हेली सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद यहां से पर्यटकों को हिमालय के दर्शन के साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश से भी जोड़ा जायेगा। विश्व पर्यटन दिवस पर जॉर्ज एवरेस्ट पर एयर स्पोर्ट्स के तहत हॉट एयर बैलून और एयर एडवेंचर का प्रदर्शन किया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply