Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 6 गंभीर

नैनीताल : खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 6 गंभीर

नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहा नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे ने कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक तुगलगाबाद, थाना गोविंदपुरी, कालकाजी नई दिल्ली निवासी अफरोज (40) अपनी पत्नी आसिफा (35) बच्चे शमायरा, अमान, महक, लयबा, सबाना (40) पत्नी नाजिम नैनीताल घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। देर शाम कालाढूंगी से करीब पांच किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर जाकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर जाकर सभी घायलों को रेस्क्यू किया। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply