Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: हादसे में एक की मौत, 3 लोग घायल

नैनीताल: हादसे में एक की मौत, 3 लोग घायल

नैनीताल। शनिवार देर रात करीब 12 बजे नैनीताल जिले के सुसाइड प्वांइट के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में ललित मोहन जोशी उम्र 28 वर्ष, हरेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष, नंदा बल्लभ भट्ट उम्र 53 वर्ष, और गणेश दत्त भट्ट उम्र 54 वर्ष सवार थे। गणेश दत्त की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई में पड़े लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला गया और सीएचसी भेजा गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply