Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार के दावे गायब

उत्तराखंड सरकार के दावे गायब

वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन ही नहीं

  • आज राजधानी सहित कई जगह लोगों को बैरंग लौटन पड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित के कई वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन ही नहीं है। लोग सेंटरों से बिना वैक्सीन लगवाए बैरंग लौट रहे हैं। गुरुवार सुबह कई वृद्ध महिलाएं कड़ी धूप में पुलिस लाइन वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची, लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लग पाई। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने आई सभी बुजुर्ग महिलाओं को वापस घर लौटना पड़ा। पुलिस लाइन टीकाकरण केंद्र में बैठे कर्मियों ने कहा कि आज टीके नहीं लगेंगे। कोविड टीकाकरण केंद्र राधा स्वामी न्यास में भी वैक्सीन लगाने के लिए लोग परेशान रहे। टीका न होने के कारण लोगों को कड़ी धूप में इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार बड़े-बड़े दावे कर कह रही है कि वैक्सीन की सप्लाई जारी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा कि कोविशील्ड टीका मुहैया होते ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा। गुरुवार को जिले में कहीं टीकाकरण नहीं होगा। जबकि सचिव अमित नेगी कह रहे हैं कि वैक्सीन की सप्लाई रेगुलर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply