Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब हर माह मिलेगी वृद्धा पेंशन

अब हर माह मिलेगी वृद्धा पेंशन

देहरादून । अब वृद्धों, विधवा और दिव्यांगों को पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले माह से हर महीने पेंशन उनके खाते में आ जाएगी। इससे प्रदेश के करीब 6 लाख 96 हजार 106 वृद्धों, विधवा और दिव्यांगों को फायदा मिलेगा। अब तक समाज कल्याण विभाग तीन माह में पेंशन देता था। उसमें भी खामियां थी। कई लोगों को छह माह में पेंशन नसीब हो पाती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सजगता से अब इन लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य कई बार इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को निर्देश दे भी चुके थे। समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया कि वृद्धों, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन अब पीएफएमएस खाते से जोड़ दी गई है। इस काम को पहले ही हो जाना था। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण कुछ समय जरूर लगा है। लेकिन, इन लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply