Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पौड़ी में दुकान में व्यापारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पौड़ी में दुकान में व्यापारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी शहर के धारा रोड में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। घटना की जानकारी स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि सुबह आसपास के व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और अंदर दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

प्राथमिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

धारा रोड स्थित दुकान में व्यापारी विजय आनंद सिंह के मृत पाए जाने की घटना पर स्थानीय व्यापारियों में शोक का माहौल है। व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक व्यापारी का अपनी ही दुकान में इस तरह मृत मिलना चिंताजनक है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …