Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम के निर्देश पर एयर एबुलेंस से प्रसूता को एम्स ऋषिकेश में किया भर्ती

सीएम के निर्देश पर एयर एबुलेंस से प्रसूता को एम्स ऋषिकेश में किया भर्ती

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी मेहाजबी कुरेशी को उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया है।
मेहाजबी कुरेशी 7 माह की गर्भवती है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत प्रदान कर उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply