Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत

कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की दर्जनभर गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस वक्त वहां राहत व बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी से एक शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस वक्त मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं और कूलिंग का काम चल रहा है। फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह आग एलपीजी सिलिंडर के फटने से लगी थी। एक दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य के दौरान जख्मी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूलिंग का काम जारी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply