Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल

गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री घायल

उत्तरकाशी। मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को गंगोत्री लेकर जा रही यात्री बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकालकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 28 तीर्थ यात्री सवार थे। जो अन्य वाहनों के जरिए गंगोत्री धाम भेजे गए हैं।

वहीं हाईवे पर बस के पलटने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिस कारण दोनों ओर से लगे जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। करीब चार घंटे तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा है। बीआरओ की मशीनरी के जरिए बस को हटाकर राजमार्ग को चालू किया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply