देहरादून। प्रेमनगर झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दो से तीन लोगों के गैस के प्रभाव में आने से बेहोश होने की खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पाक मौके पर पहुंची पुलिस टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
फिलहाल इस घटना में कोई नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन गैस रिसाव होने से इलाके के लोग दहशत में आ गए। वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसएसपी ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को उनके घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षा स्थानों पर पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने कुछ साल पहले यहां वाटर प्लांट लगाया था। तब से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। एक सिलिंडर अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं, सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है।
Hindi News India