Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, एक घायल

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, एक घायल

श्रीनगर। उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज शनिवार को देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मिलीं जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने जब वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनी तो वो घटना स्थल की तरफ भागे। लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को खाई से निकाल कर सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जिला पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply