Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में हुई पूजा, हेमकुंड साहिब में अरदास

मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में हुई पूजा, हेमकुंड साहिब में अरदास

देहरादून। आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास कराई।
गौरतलब है कि मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धामी की ओर से मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। इसके साथ ही हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी विशेष अरदास का आयोजन हुआ। उन्होंने मोदी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति मोदी का विशेष लगाव है। आज उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply