Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखबा में किया गंगा पूजन

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखबा में किया गंगा पूजन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने उत्तराखंड दौरे पर पहुंच चुके हैं। शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्‍तरकाशी जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पहले देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह उत्‍तरकाशी के हर्षिल पहुंचे। मुखवा पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का स्‍वागत‍ किया।

मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना करेंगे। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली जाने को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …