Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के किसानों का दिल्ली कूंच

उत्तराखंड के किसानों का दिल्ली कूंच

ऊधमसिंहनगर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे जिले के किसानों को रोकने में पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। किसानों के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गये। काशीपुर में परमानंदपुर गांव के पास आंदोलन में किसानों को रोकने गई पुलिस की किसानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने किसानों पर उनके ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक एसएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों ने कई जगह बैरिकेडिंग हटा दी। कुछ स्थानों पर पुलिस के घेरे को तोड़ते हुए किसान आगे निकल गये।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply