Friday , July 4 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में अब पुष्कर ‘राज’ मिला 11वें सीएम का ताज

उत्तराखंड में अब पुष्कर ‘राज’ मिला 11वें सीएम का ताज

  • धामी कैबिनेट में सभी पुराने 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ दिलाई गई शपथ

देहरादून। आज रविवार को उत्तराखंड को 11वां मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई। भाजपा ने चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर चुनावी साल में युवा चेहरे पर दांव खेला है। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए। 
ये हैं धामी के 11 मंत्री : कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply