Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रहिए सतर्क, उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रहिए सतर्क, उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जिलों में झमाझम बारिश होने का अंदेशा जताया है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …