Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / प्रदेश के कई इलाकों में सुबह तक होती रही बारिश

प्रदेश के कई इलाकों में सुबह तक होती रही बारिश

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार देर रात को मौसम बदलने से बारिश हुई। राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह तक बारिश हुई। बारिश होने से कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर से धूप खिल गई।
श्रीनगर में रात साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई और करीब आधे घंटे तक रही। इससे पहले आसमान साफ था। चमोली और टिहरी जिले के अधिकांश हिस्से में सुबह तक बारिश जारी रही।
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में भी मध्य रात्रि से रिमझिम बारिश हो रही है। इसलिए तापमान में हो रहा इजाफा फरवरी में रिकॉर्ड तापमान दर्ज हो रहा है। इसके पीछे मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी विक्षोभ के बेअसर रहने को मुख्य वजह मान रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सिर्फ दो-तीन पर्वतीय जिलों में देखने को मिला।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड व अन्य हिमालयी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित रहा। इस वजह से इस बार बर्फबारी और बारिश में कमी देखी गई। मैदानी जिलों में बारिश बेहद कम हुई। इस वजह से तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply