Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में होली पर कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

प्रदेश के इन जनपदों में 3200 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। मंगलवार को राजधानी देहरादून में सुबह तेज धूप खिली। इसके बाद दोपहर के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे और मध्यम हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है।

केंद्र की ओर से इन तीन दिनों तक हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 15 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश भर की तरह प्रदेश में 14 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में मौसम खराब होने पर होल्यारों में थोड़ी मायूसी नजर आ स​कती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …