Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आरएस चौहान होंगे नये चीफ जस्टिस

आरएस चौहान होंगे नये चीफ जस्टिस

नैनीताल। तेलंगाना के चीफ जस्टिस आरएस चौहान का नैनीताल हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लेते हुए तेलंगाना से उनका तबादल नैनीताल हाईकोर्ट में किया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में इस समय जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं।
24 दिसंबर 1959 को जन्मे जस्टिस चौहान ने 1980 में अमेरिका के आर्काडिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वह 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए।
इसके बाद 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए। 2018 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई थी और हाईकोर्ट के विभाजन के बाद से उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply