Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गदरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गदरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रूद्रपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरा वजीर गांव देर शाम करीब 7:30 बजे किराना स्टोर पर 30 वर्षीय जसवीर सिंह आया हुआ था। वह किराना स्टोर के स्वामी से बातचीत कर रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उससे बहस करने लगे। बहस के दौरान बाइक सवार एक युवक ने तमंचे से जसवीर पर फायर झोंक दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन में लोग घायल युवक को हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply