Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अब जानवरों के लिए भी बनाई वैक्सीन

अब जानवरों के लिए भी बनाई वैक्सीन

  • रूस ने सेना के जानवरों को लगाई कोर्निवाक-कोव

मास्को। अब जानवरों के लिए भी वैक्सीन बन गई है। रूस में पहली बार किसी जानवर को वैक्सीन की खुराक दी गई। रूस के वैज्ञानिकों ने जानवरों के लिए कोरोना के खिलाफ कारगार वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इस वैक्सीन का नाम है कोर्निवाक-कोव और इसे मार्च में रजिस्टर किया गया था। रूसी वैज्ञानिकों की माने तो ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 100 फीसदी सुरक्षा देती है। हालांकि जानकारों का मानना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है, जो बताता हो कि कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में फैला है। लेकिन दुनिया की कई प्रजातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नौ मई को रूसी सेना के जानवरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। रूस के वायरोलॉजिस्ट का कहना है कि ये संक्रमण जानवरों में तेजी से फैल सकता है, इसलिए इसे हराने के लिए वैक्सीन लगाना ही सबसे जरूरी है। वहीं रूस के पशु चिकित्सक का कहना है कि ये जानवरों को लगाई जाने वाली पहली वैक्सीन है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply