Wednesday , July 2 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी विस्थापित व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने संजय

टिहरी विस्थापित व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने संजय

हरिद्वार से दीपक मिश्रा।
टिहरी विस्थापित कॉलोनी व्यापार मंडल (संबद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) की कार्यकारिणी का गठन करते हुए संजय कुमार को अध्यक्ष, संजीव सैनी, राहुल शर्मा, अदिश यादव, आशीष को उपाध्यक्ष, कपिल कुमार व अनिल गुप्ता को महामंत्री, पारस रस्तोगी, राज कुमार शर्मा, सुनील, राजीव रंजन, दिव्य अरोड़ा को सचिव, रवि बिष्ट को कोषाध्यक्ष, अमित चौधरी को मीडिया प्रभारी,ऋषभ सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
मंडल महामंत्री भाजपा कैलाश भंडारी व हरिओम शर्मा को संरक्षक बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर व्यापारियों की समस्याओं को मिलकर हल करेंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष संजय ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के सामने बहुत सी समस्याएं हैं। जिनको हम सभी मिलकर शासन प्रशासन के सामने रखकर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, सतेंद्र पवार, शशिकांत, राजू, सुनील, अनिल, संदीप गर्ग, रवि, अरशद समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply