Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अपराध / ऋषिकेश में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश में कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र की डेक्कन वैली सोसायटी में फ्लैट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से नोएडा का युवक ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी हैं।

पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है। देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे। फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नितिन के शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दो हमलावर दिखाई दिए। उनकी पहचान करने के प्रयास पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि नितिन 2015 से ऋषिकेश में रह रहे थे और एक रेस्टोरेंट चलाते थे। बताया जा रहा है कि डेक्कन वैली सोसायटी में नितिन के चार फ्लैट हैं। इनमें से कुछ उन्होंने किराये पर दिए हुए हैं, जबिक एक में वह खुद रह रहे थे।

वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि तपोवन में कैफे संचालक की हत्या कर दी गई है। हत्या की क्या वजह रही होगी, इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर चुकी है। हमलावरों को ढूंढा जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …