Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सेंसेक्स ने रचा इतिहास, 51 हजार के पार

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, 51 हजार के पार

मुंबई। बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.90 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स ने इतिहास रच दिया और 51 हजार के पार चला गया। सुबह 9.33 बजे सेंसेक्स 447.75 अंक (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 51062.04 के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 118.50 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 15 हजार के ऊपर 15014.15 के स्तर पर है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply