Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कार हादसे में 6 लोगों की मौत

कार हादसे में 6 लोगों की मौत

इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से जा भिड़ने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी।
लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे। सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply