दुष्कर्म पीड़िता से थाने में भी दुष्कर्म
team HNI
December 25, 2020
अपराध, चर्चा में, राष्ट्रीय
139 Views
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई तब उसके साथ दारोगा ने दुष्कर्म किया। पीटीआई के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। तभी एक कार में पांच आदमी आए और उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह उसने हिम्मत कर मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन गई। महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। जिसके बाद दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया।
2020-12-25