Thursday , January 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, देहरादून की दो महिलाओं की मौत

कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, देहरादून की दो महिलाओं की मौत

  • आज रविवार को सुबह देहरादून- नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, एक व्यक्ति की बची जान

देहरादून/नजीबाबाद। आज रविवार सुबह देहरादून- नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीया उमा देवी और 58 वर्षीया सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं। 

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply