Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : सेना के ट्रक से टकराईं दो कारें, उड़े परखच्चे

टिहरी : सेना के ट्रक से टकराईं दो कारें, उड़े परखच्चे

टिहरी। आज बुधवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा और नरेंद्रनगर के बीच बेमुंडा में सेना के ट्रक से टक्कर लगने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
टिहरी जिले में सेना के ट्रक के ब्रेक न लगने से दो कारें उससे टकरा गईं। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि कार सवार एक महिला के सिर पर चोट आई है।

घटनाक्रम के अनुसार सेना का एक ट्रक ऋषिकेश से चंबा की तरफ आ रहा था। बेमुंडा के समीप ट्रक का ब्रेक न लगने के कारण ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही कार (संख्या एचआर 26 बीसी-5158)  में टक्कर लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। जिन्हें कोई चोट नहीं आई। उनके पीछे दूसरी कार (संख्या यूके 9ए-7362) नई टिहरी से ऋषिकेश जा रही थी। वह भी सेना के ट्रक से टकरा गई। इस कार में पांच लोग सवार थे। कार में सवार एक महिला रमा देवी पत्नी राम अवतार के सिर पर चोट आई है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में भर्ती किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply