Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : कीर्तिनगर में देर रात गुलदार ने युवक को बनाया निवाला

टिहरी : कीर्तिनगर में देर रात गुलदार ने युवक को बनाया निवाला

देवप्रयाग। टिहरी जिले के देवप्रयाग-कीर्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात गुलदार ने देवप्रयाग में पीडब्लूडी मार्ग पर एक युवक को निवाला बना लिया। आज रविवार को युवक का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालात में मिला। 
घटना शनिवार देर रात की है, लेकिन आसपास के लोगो को घटना का आज रविवार सुबह पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब वन विभाग ने इलाके में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अगस्त महीने के पहले हफ्ते में गुलदार ने मलेथा में एक युवती को मार डाला था। वहीं इसी क्षेत्र के फरस्वाड़ी में भी एक बुजुर्ग असाड़ी देवी (68) को गुलदार ने घर में घुसकर घायल कर दिया था। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में वन विभाग की टीम कई गुलदारों को पिजंरे में कैद कर चुकी है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply