Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी लेक फेस्टिवल का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शुभारंभ किया

टिहरी लेक फेस्टिवल का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शुभारंभ किया

टिहरी-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कहा कि टिहरी में भागीरथी के तट पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। जहां संस्कृत में साथ ही अंग्रेजी का भी ज्ञान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि झील किनारे 500 प्रशिक्षणार्थियों को स्कूबा डाइविंग के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के साथ ही लाइट और साउंड शो की शुरुआत की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कि टिहरी लेक फेस्टिवल अब से हर वर्ष बसंत पंचमी को ही होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण इस बार महोत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति थी परंतु हमने निर्णय लिया कि हम आपदा से भी लड़ेंगे और आगे भी बढ़ेंगे। जिन लोगों ने इस आपदा में अपना जीवन खोया है भगवान उनको श्री चरणों में स्थान दे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply