Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / टिहरी : खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, तीन की मौत, दो घायल

टिहरी : खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, तीन की मौत, दो घायल

नई टिहरी। नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन संख्या UK 07 CA 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि इस दुर्घटना में गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष, राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष, कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। व​ही दुर्घटना में बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष, मनोज राणा पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष घायल हो गए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply