Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

जम्मू। यहां उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास चल रहे अभियान में एक अफसर और तीन जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है। एक अधिकारी घायल भी बताए जा रहे हैं। इस बीच भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 7 और 8 नवंबर यानी बीते शनिवार की रात को नियंत्रण रेखा के पास गश्त पार्टी ने संदिग्ध हलचल देखी थी। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने रात में ही एक आतंकी को मार गिराया। जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
आज रविवार को दिन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। सेना ने तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। आतंकियों के पास हथियार और बैग बरामद किए गए हैं। हालांकि इस ऑपरेशन में एक अफसर और तीन जवान शहीद होने की खबर है। एक अफसर घायल भी बताया जा रहा है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply