Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पर्यटक का शव गोरसों टाॅप में मिला

पर्यटक का शव गोरसों टाॅप में मिला

चमोली। दोस्तों के साथ औली घूमने आए जम्मू कश्मीर के 22 वर्षीय युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ औली घूमने आया था। जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह पुत्र अनिल निवासी कोहरबना जिला भदोई(उतर प्रदेश) ने जोशीमठ थाने में युवक के नहीं मिलने की सूचना दी थी। गायब होने की सूचना पर खोजबीन कर रही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम ने गोरसों टॉप पर युवक का शव बरामद किया। अवनीश कुमार ने बताया कि वे सभी नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जनवरी को नोएडा से औली आए थे। वे सभी नोएडा में पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को वे बर्फ देखने के लिए गोरसों टॉप घूमने गए थे। उनका एक साथी उदयोत शर्मा पुत्र सुधेश शर्मा निवासी ऊधमपुर, जम्मू कश्मीर शनिवार शाम उनसे बिछड़ गया था। उसके बाद बहुत खोजबीन करने पर भी वह नहीं मिला। पुलिस ने युवक के लापता होने की खबर एसडीआरएफ की टीम को दी और टीम युवक की खोज के लिए रविवार सुबह ही रवाना हो गई थी। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि खोजबीन करने के बाद रविवार शाम को युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
यूपी का घायल पर्यटक अस्पताल में भर्ती
औली पहुंचा यूपी का एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया। यूपी के सीतापुर निवासी सुधाकर शुक्ला औली में दस नंबर टावर के समीप पांव फिसलने के कारण स्लोप पर गिर गया। पत्थर से सिर टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुधाकर के साथियों ने घटना की सूचना 108 सेवा वाहन को दी, जिसके बाद उसे जोशीमठ अस्पताल में भर्ती किया गया

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply