Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चकराता : खाई में गिरी कार और…ऐसे बची जान

चकराता : खाई में गिरी कार और…ऐसे बची जान


देहरादून। चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक कार शनिवार देर रात चिरमिरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में जाने के बाद पेड़ और झाड़ियों में कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार में मौजूद दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को वाहन और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। वाहन में तीन लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर से कुछ पर्यटक घूमने के लिए कार में सवार होकर चकराता आए थे। शाम को वे सनसेट प्वाइंट से घूमने के बाद बाजार लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों की पहचान विपिन कुमार निवासी ग्राम सीमालाना बड़गांव सहारनपुर और अवनीश त्यागी निवासी त्यागी गार्डन यमुनानगर के रूप में हुई। वहीं दूसरे युवक आशु कुमार निवासी बटिला देवबंद सहारनपुर को खरोंच तक नहीं आई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply