देहरादून। उत्तराखंड शासन स्तर आज शुक्रवार को 2 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।
वरिष्ठ आईएएस प्रमुख सचिव आनंद वर्धन से खनन विभाग को वापस ले लिया गया है। आईएएस अधिकारी आरके सुधांशु को खनन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस अधिकारी पीके आर्य को निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बनाया गया। पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता को एसीईओ उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट बनाया गया है।

Hindi News India