Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / देवाल के हरनी स्थित शिवालय में ग्रामीणों ने रोपे पौधे

देवाल के हरनी स्थित शिवालय में ग्रामीणों ने रोपे पौधे

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

सावन के दूसरे सोमवार को आज देवाल के हरनी स्थित शिवालय में ग्रामीणों में जलाभिषेक के साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास की जमीन पर वृहद रूप से पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर हरनी की महिला मंगल दल अध्यक्षा गीतादेवी ने कहा कि इस क्षेत्र में रोपे गये पौधों का वह अपने सहयोगियों के साथ संरक्षण करेंगी।
सावन के दूसरे सोमवार को हरनी स्थित शिव मंदिर में प्रात:काल से ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह ने शिव भक्तों को  र्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया और शिव भक्तों के साथ मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की खाली पड़ी भूमि पर चयूरा, रीठा आदि के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर हरनी के पूर्व प्रधान गंगा सिंह सुयाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष संदीप सिंह बिष्ट, आशा खिल्ली देवी, वादर सिंह, सुया की सरपंच यशोदा बिष्ट, पूर्व सैनिक चंद्र सिंह बिष्ट, मुन्नी देवी, नंदी देवी, ज्योति, ममता, पूजा, हेमा देवी  आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply