Thursday , February 12 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / मनोहर पर्रिकर की जगह ये मुख्यमंत्री बन सकते हैं अगले रक्षा मंत्री

मनोहर पर्रिकर की जगह ये मुख्यमंत्री बन सकते हैं अगले रक्षा मंत्री

मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया और वह मंगलवार को फिर एक बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पर्रिकर ने रविवार को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया। पर्रिकर को 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत पेश करना होगा।

कौन होगा अगला रक्षा मंत्री :।मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने से अब देश का अगला रक्षा मंत्री कौन होगा इसको लेकर अटकले लगाई जा रही है। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पर्रिकर की जगह बीजेपी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षा मंत्री बना सकती है। पार्टी के आला नेता शिवराज सिंह के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे है।ऐसा भी बताया जा रहा है कि, रविवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान पार्टी के बड़े नेताओं ने शिवराज से पूछा था कि क्या वह रक्षा मंत्री बनाना चाहेंगे? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया मगर पार्टी पर्रिकर की जगह किसी कद्दावर नेता को बिठाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी ऐसे नेता को रक्षा मंत्री बनाना चाहती है जिसे प्रशासन का अनुभव हो और वह विपक्ष के सवालों का जवाब दे सके। इन पैमानों में शिवराज पूरी तरह से फिट बैठते है।अब देखना दिलचस्प होगा की क्या शिवराज सिंह चौहान रक्षा मंत्री बनने के लिए तैयार होते है और अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश की कमान किसे मिलेती है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply