Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बेकाबू ट्रक ने ली महिला की जान

बेकाबू ट्रक ने ली महिला की जान

देहरादून। प्रेमनगर-झाझरा के निकट एक बेकाबू ट्रक ने महिला की जान ले ली। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है।
राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास आई तो सामने से आते एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक मौके से भाग गया।
महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply