Friday , April 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी चोरगलिया में कोहरे के चलते दो बसों की भिड़ंत, 7 यात्री गंभीर घायल…

हल्द्वानी चोरगलिया में कोहरे के चलते दो बसों की भिड़ंत, 7 यात्री गंभीर घायल…

हल्द्वानी। आज सुबह हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर रोडवेज और सिडकुल की बस में भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। इतने में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। फिलहाल कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि, घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। दोनों बसों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु करवा दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply