Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हादसा: दो लोगों की मौत तीन घायल

हादसा: दो लोगों की मौत तीन घायल

ऋषिकेश। मंगलवार सुबह श्यामपुर के निकट मनसा देवी क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति का सेफ्टी बैलून खुल गया था। इससे चालक को भी हल्की चोट आई। पिछली सीट पर बैठे दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि पहले कार एक खंभे से टकराई। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा भी कार की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार और अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार को एम्स रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी रामनगर रुड़की, प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की को हल्की चोट आई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply