Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नील गाय और डंपर ने ली दो युवकों की जान, एक घायल

नील गाय और डंपर ने ली दो युवकों की जान, एक घायल

ऊधमसिंह। बाजपुर में शुक्रवार को डंपर ने दो युवकों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार तीन दोस्त मंदिर जा रहे थे। रास्ते में बाइक नील गाय से टकरा गई। तीनों युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतक अमन ( 22) और रोहित (15) घायल विनोद (22) भी गांव रतनपुरा बाजपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों शवों को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिवार में हादसे की जानकारी के मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply