Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKPSC ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

UKPSC ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर, जानिए अब कब होगा

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1 को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह पेपर अब 14 मई को पुनः आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी। परीक्षार्थियों ने आयोग से शिकायत की थी कि सामान्य अध्ययन-1 ( भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल, और समाज ) के प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। इस पर आयोग ने विषय विशेषज्ञों के साथ समीक्षा की और शिकायतों को सही पाया। इसके बाद आयोग ने यह पेपर रद्द करने का निर्णय लिया।

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि अब यह पेपर 14 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे की पाली में होगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं होगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …