Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, BJP कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, BJP कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा BJP कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर लिखा की ‘ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

बता दें आज उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित होनी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। जिसमें जेपी नड्डा, सीएम धामी, संगठन महामंत्री समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की बिना मौजूदगी के बैठक होगी। अंकिता भंडारी मामले के कथित VIP बताए जाने के आरोपों के बाद से ही वह उत्तराखंड से दूरी बनाए हुए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …