Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज शनिवार को मिले 33 संक्रमित, मौत की कोई खबर नहीं

उत्तराखंड : आज शनिवार को मिले 33 संक्रमित, मौत की कोई खबर नहीं

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना मरीज की कोई मौत की खबर नहीं है। आज शनिवार को 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं और 611 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
आज शनिवार को नैनीताल जिले में चार, पिथौरागढ़ में 11, देहरादून में आठ, हरिद्वार में एक, उत्तरकाशी मे तीन, बागेश्वर में दो और ऊधमसिंह नगर जिले में चार संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत दर्ज की गई। आज शनिवार को ब्लैक फंगस का भी कोई नया मामला नहीं आया और तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply