Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / राहत: 589 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले, 31 की मौत

राहत: 589 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले, 31 की मौत

रिकवरी दर पहुंची 90 प्रतिशत के करीब
3354 लोग डिस्चार्ज, 22530 लोगों का चल रहा इलाज

देहरादून। लंबे समय बाद आज राहत देने वाली खबर आई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज गुरुवार को पहले से काफी कम कोरोना पाॅजिटिव मरीज आए हैं। 589 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए। हालांकि कोरोना मरीजों की लगातार मौत हो रही है। लेकिन पहले से मृत्यु दर घटी है। आज प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो गई है। 3354 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। रिकवरी दर करीब 90 प्रतिशत पहुंच गया है। अब भी 22530 लोगों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जिलों में कोरोना के नये मरीजों की स्थिति इस प्रकार है। देहरादून, 136, हरिद्वार 104, नैनीताल 75, उधमसिंहनगर 70, चमोली 50, अल्मोड़ा 46, पिथौरागढ़ 22, टिहरी और उत्तरकाशी में 21-21, बागेश्वर 17, रुद्रप्रयाग 13 और चंपावत में 2 मरीज पाए गए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply