Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: नौवीं की छात्रा से 12वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

उत्तराखंड: नौवीं की छात्रा से 12वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने किया। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 15 वर्षीय किशोरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है और उसी स्कूल में एक किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में बातचीत होती थी और घर नजदीक होने के चलते एक साथ ही स्कूल भी जाया करते थे। किशोर किशोरी को स्कूल से इधर-उधर घूमने के लिए ले जाता था। आरोप है कि किशोर ने किशोरी के साथ एक साल के भीतर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की अचानक तबीयत खराब हुई तो स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जांच में पता चला कि पीड़ित छह माह की गर्भवती है।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की तरफ से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के बाद किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …